-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी हुआ गिरफ्तार, आंवला पुलिस ने की कार्रवाईz
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली जनपद बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से जुड़े अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली जनपद बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से जुड़े अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पवन उर्फ कालू (23) पुत्र विजनेश उर्फ हनुमान, निवासी ग्राम नगरिया सत्तन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 4 नवंबर 2026 को गांव में उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026 को एक महिला ने थाना आंवला में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी करीब 17 वर्षीय बेटी को जबरन अपने साथ ले जाया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 531/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद पीड़िता के बयानों और विवेचना में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म से संबंधित भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(एम) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एल)/6 भी बढ़ाई गईं। इसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिलने पर आंवला पुलिस ने नगरिया सत्तन गांव में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक होराम सिंह और हेड कांस्टेबल कुलदीप कुमार शामिल रहे। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
मध्य प्रदेश: पेयजल संकट को लेकर कमलनाथ के पत्र पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात
