Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दीपावली पर घटतौली रोकने के लिए औरैया में वांट-माप विभाग की छापेमारी, मिठाई की दुकानों पर मिली अनियमितताएं

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raghvendra Mishra , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 04/11/2026 05:39:07 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raghvendra Mishra ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 04/11/2026 05:39:07 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद औरैया में घटतौली की लगातार शिकायते मिलने के चलते सहायक नियंत्रक विधिक मांप विज्ञान कानपुर संभाग कानपुर के आदेशानुसार  जी0 पी0 यादव वरिष्ठ  निरीक्षक / संजय कुमार सहायक निरीक्षक वांट माँप विभाग औरैया

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद औरैया में घटतौली की लगातार शिकायते मिलने के चलते सहायक नियंत्रक विधिक मांप विज्ञान कानपुर संभाग कानपुर के आदेशानुसार  जी0 पी0 यादव वरिष्ठ  निरीक्षक / संजय कुमार सहायक निरीक्षक वांट माँप विभाग औरैया द्वारा लगातार जनपद में लोहा मंडी बिधूना /सहार कस्बा / बेला/ अछल्दा / याक़ूबपुर /सदर औरैया में घटौली को रोकने के लिए कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई l जांच के दौरान याकूबपुर इण्डेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी पर प्रयुक्त तौल उपकरण का पुनः सत्यापन मुद्राकन न करा ने पर विधिक कार्यवाही की गईl एक गैस एजेंसी जांच के दौरान मौके पर बंद पाई गईl सदर औरैया में निम्नांकित प्रतिष्ठान रमाकांत स्वीट हाउस सुभाष चौकऔरैया /राधे-राधे 

स्वीट हाउस सुभाष चौक औरैया जांच के दौरान तौल मात्रा सही पाया गयाl श्री कान्हा जी स्वीट हाउस यमुना रोड जालौन चौराहा औरैया / श्री बांके बिहारी स्वीट हाउस यमुना रोड जालौन चौराहाऔरैया / बंगाली स्वीट हाउस आशा देवी मंदिर जालौन चौराहा औरैया पर जांच के दौरान मिठाई की घटतौली पाई गई। आराध्या ज्वेलर्स नुमाइश ग्राउंड के पास तिलक नगर औरैया तोल मशीन सत्यापित पाई गई /श्री लक्ष्मी ज्वेलर्स एंड ब्रेकर्स नुमाइश ग्राउंड पास तिलक नगर औरैया जांच के दौरान तोल मशीन अ सत्यापित पाई गई/ ओम जी ज्वैलर्स तिलक नगर औरैया /M G ज्वेलर्स खानपुर चौराहा जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक कांटे वांट सत्यापन सही पाए गए l जांच में नई दुकानों पर कमियां पाए जाने पर विधिक कार्यवाही करते हुए प्रतिष्ठान मलकों क़ो नोटिस दिए जा रहे हैं l


Featured News