Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: राप्ती नदी पर प्रशासन 24 घंटे अलर्ट, DM-SP ने बाढ़ तैयारियों का लिया जायजा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 21/07/2026 11:17:30 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 21/07/2026 11:17:30 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर मानसून के मद्देनजर जनपद बलरामपुर में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार द्वारा राप्ती नदी के जलस्तर और बाढ़ नियंत्रण व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर मानसून के मद्देनजर जनपद बलरामपुर में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार द्वारा राप्ती नदी के जलस्तर और बाढ़ नियंत्रण व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। राप्ती का वर्तमान जलस्तर प्रशासन द्वारा नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सिसई घाट पर राप्ती नदी का जलस्तर102.450 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान 104.620 मीटर से 2.17 मीटर नीचे है। नदी का चेतावनी बिंदु103.620 मीटर निर्धारित है। 24 घंटे अलर्ट मोड में प्रशासन जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में बाढ़ की स्थिति पर 24 घंटे सतर्क निगरानी रखी जा रही है। संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रखते हुए नदी के जलस्तर एवं तटबंधों की नियमित मॉनिटरिंग कराई जा रही है। जनपद की सभी बाढ़ चौकियों को पूर्णतः सक्रिय रखा गया है। राजस्व, सिंचाई, पुलिस, स्वास्थ्य, पशुपालन, आपदा प्रबंधन सहित सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ सतर्क हैं। संवेदनशील एवं बाढ़ संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

आवश्यक राहत एवं बचाव संसाधनों को तैयार रखा गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
DM की आमजन से अपील डॉ. विपिन कुमार जैन ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा केवल जिला प्रशासन द्वारा जारी अधिकृत सूचनाओं पर ही विश्वास करें। किसी भी आपात स्थिति में संबंधित अधिकारियों एवं कंट्रोल रूम से तत्काल संपर्क करें। कठरिया पहाड़ी नाले के पुल का निरीक्षण DM और SP ने तुलसीपुर-श्रावस्ती NH-158 पर कठरिया पहाड़ी नाले पर निर्माणाधीन पुल एवं वेंटेड कॉजवे का भी निरीक्षण किया।  अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलस्तर सामान्य होने और कॉजवे पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही यातायात पुनः संचालित किया जाए। साथ ही वहां बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक एवं पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जलस्तर की सतत निगरानी कर आमजन को समय-समय पर जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया।


Featured News