-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: चार दिन बाद बदला जला ट्रांसफार्मर, सरौली मार्केट में बहाल हुई बिजली
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सरौली उर्फ पहेतीया मार्केट में 25 केवी का जला हुआ ट्रांसफार्मर बदल दिया गया है। चार-पांच दिन से बाधित बिजली आपूर्ति मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को दोपहर 3:45 बजे बहाल हो गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सरौली उर्फ पहेतीया मार्केट में 25 केवी का जला हुआ ट्रांसफार्मर बदल दिया गया है। चार-पांच दिन से बाधित बिजली आपूर्ति मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को दोपहर 3:45 बजे बहाल हो गई। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण मार्केट और आसपास के गांवों में बिजली की समस्या थी। रात में अंधेरा छा जाता था और पंखे, मोबाइल चार्जिंग जैसे घरेलू कार्यों में परेशानी हो रही थी। बिजली विभाग को सूचना मिलने के बाद नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। इस कार्य में स्थानीय लोगों जैसे मनोज यादव, रामकेश यादवउर्फ सिपाही, राकेश राम, अजीत उपाध्याय, विनोद यादव, महेंद्र यादव और गोरखपुर यादव ने बिजली विभाग की टीम (चंदन कश्यप, जितेंद्र यादव) का सहयोग किया।बिजली आपूर्ति बहाल होने से दुकानदारों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। अभी अंधेरे और बारिश के मौसम में बिजली का कार्य पूरा होने पर यह लोगों ने बिजली विभाग का धन्यवाद व्यक्त किया।
उत्तर प्रदेश: किसानों को मिली निःशुल्क मिनी किट, विधायक रत्नाकर मिश्र ने वितरित किए बीज
उत्तर प्रदेश: आवास से वंचित पात्रों ने डीएम से लगाई गुहार, निष्पक्ष जांच की मांग
बिहार: 12 ज्योतिर्लिंगों की पदयात्रा पर निकले अनुपम कुमार, देवघर से काशी विश्वनाथ की ओर बढ़े कदम
उत्तर प्रदेश: हरि मंदिर में गूंजा सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
