Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: भगवान श्रीकृष्ण पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajnesh shrivastav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 21/07/2026 03:39:50 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajnesh shrivastav ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 21/07/2026 03:39:50 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: राष्ट्र जागरण सनातन संघ, बरेली के पदाधिकारियों ने थाना कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देकर सोशल मीडिया पर वायरल कथित वीडियो में एक मौलाना जर्सीस द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में की गई

विस्तार

उत्तर प्रदेश: राष्ट्र जागरण सनातन संघ, बरेली के पदाधिकारियों ने थाना कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देकर सोशल मीडिया पर वायरल कथित वीडियो में एक मौलाना जर्सीस द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। संगठन ने आरोप लगाया कि उक्त टिप्पणी से सनातन धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तथा समाज में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। संगठन के प्रदेश संयोजक लवलीन कपूर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई कि मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधिक प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाए। 

ज्ञापन में कहा गया कि धार्मिक आस्था से जुड़े विषयों पर भड़काऊ या आपत्तिजनक बयान सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक तथा मुख्यमंत्री को भी प्रेषित की गई है। संगठन ने प्रशासन से कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर लवलीन कपूर के साथ साथ प्रियंका मालती सौरभ गिरीश पूनम दिशा जितेंद्र मिश्रा  सचिन कुमार आदि लोग मौजूद रहे। 


Featured News