Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मानसूनी बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 21/07/2026 11:15:43 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 21/07/2026 11:15:43 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गंगा का जलस्तर 53.450 मीटर दर्ज किया गया है। इसमें हर चार घंटे में लगभग एक सेंटीमीटर की वृद्धि हो रही है। जिला प्रशासन लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गंगा का जलस्तर 53.450 मीटर दर्ज किया गया है। इसमें हर चार घंटे में लगभग एक सेंटीमीटर की वृद्धि हो रही है। जिला प्रशासन लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहा है। प्रशासन ने गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों, नाविकों और घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे नदी के तेज बहाव से दूरी बनाए रखें, गहरे पानी में न उतरें और बच्चों पर विशेष नजर रखें। साथ ही, सभी संबंधित विभागों को किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

जबकि प्रशासन द्वारा बताया गया कि घबराने जैसे कोईस्थिति नहीं है, लेकिन मानसून के दौरान जलस्तर में तेजी से बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसी को देखते हुए बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखा गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।


Featured News