-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: लापरवाही पर बीईओ हटाए गए, शिक्षा विभाग में हुई प्रशासनिक कार्रवाई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत ब्लॉक क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) सीताराम यादव को उनके पद से हटाकर जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत ब्लॉक क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) सीताराम यादव को उनके पद से हटाकर जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। जिलाधिकारी के कड़े रुख के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) उपासना रानी वर्मा ने यह आदेश जारी किया है। नए बीईओ की नियुक्तिःसीताराम यादव के स्थान पर मनिहारी के खंड शिक्षा अधिकारी हेमवंत कुमार को सादात ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अब सादात क्षेत्र की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। कार्रवाई का मुख्य कारणः बीएसए उपासना रानी वर्मा के अनुसार, सीताराम यादव के खिलाफ शासन द्वारा निर्देशित कार्यों के प्रति लापरवाही और समयबद्ध अनुपालन न करने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जांच में पाया गया कि उनके द्वारा पर्यवेक्षण कार्य (Supervision) भी सुचारू रूप से नहीं किया जा रहा था। जिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। शिकायतों की जांचोपरांत कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर उन्हें जिला कार्यालय से संबद्ध किया गया है। उपासना रानी वर्मा, बीएसए। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। शासन की मंशा साफ है कि विभागीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गाजीपुर जिले के जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला जी की उपस्थिति जब से हुई है तो सभी कार्यालय के कर्मचारी लोग में हर काम मचा हुआ है बहुत ही सख्त रवैया से कार्य कर रहे हैं जिलाधिकारी।
मध्य प्रदेश: 19 मामलों में वांछित आदतन अपराधी सागर यादव गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को सुरक्षा व सशक्तिकरण की दी गई जानकारी
मध्य प्रदेश: गली की समस्या लेकर जनसुनवाई पहुंचे छात्र ने अधिकारी को चॉकलेट देकर लगाई गुहार
उत्तर प्रदेश: उच्च प्राथमिक विद्यालय नजोर की व्यवस्थाओं पर आरटीआई से उठे सवाल
राजस्थान: धनोप गांव में पहुंचा समृद्धि किसान रथ, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी
उत्तर प्रदेश: जिम संचालकों के लिए हुए सख्त नियम लागू, डीआईजी ने जारी की नई गाइडलाइन
