-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: तिहरे हत्याकांड का आरोपी पूर्व फौजी पुलिस मुठभेड़ में हुए ढेर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: चन्दौली जिले में सनसनी फैला देने वाले तीनहरे हत्याकांड के आरोपी पूर्व फौजी गुरप्रीत सिंह का सोमवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में अंत हो गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: चन्दौली जिले में सनसनी फैला देने वाले तीनहरे हत्याकांड के आरोपी पूर्व फौजी गुरप्रीत सिंह का सोमवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में अंत हो गया। आरोपी ने महज 24 घंटे के भीतर दो ट्रेनों और एक अस्पताल में तीन निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में गुरप्रीत सिंह ने तीनों हत्याओं की बात कबूल कर ली थी। घटनास्थलों का सीन रिक्रिएशन कराने के लिए उसे पीडीडीयू जंक्शन और सकलडीहा क्षेत्र में ले जाया गया। इसी दौरान रात करीब 11 बजे कुचमन रेलवे स्टेशन के पास आरोपी ने अचानक जफरपुर चौकी इंचार्ज एसआई सतीश सिंह की पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगा।
अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गुरप्रीत सिंह के सीने और पेट में गोली लगी। मुठभेड़ में एसआई सतीश सिंह और जीआरपी सिपाही मनोज यादव के पैर में भी गोली लगी, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल आरोपी को आनन-फानन में पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय चंदौली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चंदौली एसपी आकाश पटेल ने बताया कि आरोपी बेहद आक्रामक और खतरनाक प्रवृत्ति का था। पुलिस लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। मुठभेड़ के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
मध्य प्रदेश: 19 मामलों में वांछित आदतन अपराधी सागर यादव गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को सुरक्षा व सशक्तिकरण की दी गई जानकारी
मध्य प्रदेश: गली की समस्या लेकर जनसुनवाई पहुंचे छात्र ने अधिकारी को चॉकलेट देकर लगाई गुहार
उत्तर प्रदेश: उच्च प्राथमिक विद्यालय नजोर की व्यवस्थाओं पर आरटीआई से उठे सवाल
राजस्थान: धनोप गांव में पहुंचा समृद्धि किसान रथ, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी
उत्तर प्रदेश: जिम संचालकों के लिए हुए सख्त नियम लागू, डीआईजी ने जारी की नई गाइडलाइन
