Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: 13 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन का धरना-प्रदर्शन
 

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Likhit Pant , उत्तराखंड  Edited By: Namita Chauhan, Date: 12/05/2026 03:59:27 pm Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by.: Likhit Pant ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 12/05/2026 03:59:27 pm
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन ने अपने तेरह सूत्रीय मांगों के समर्थन में अपना आंदोलन तेज कर दिया है।

विस्तार

उत्तराखंड: जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन ने अपने तेरह सूत्रीय मांगों के समर्थन में अपना आंदोलन तेज कर दिया है। द्वितीय चरण में समस्त विकास खण्डो में आज धरना प्रदर्शन कर माननीय प्रधानमंत्री माननीय मुख्यमंत्री तथा माननीय शिक्षा मंत्री जी को ज्ञापन प्रेषित किया गया। गणाई गंगोली  में प्रदेश संयुक्त मंत्री हरीश कोठारी के नेतृत्व में शिक्षकों द्वारा तहसीलदार गणाई गंगोली  के माध्यम से ज्ञापन दिया गया। संगठन की तेरह सूत्रीय  2011 से पूर्व नियुक्त समस्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा से छूट प्रदान की जाए। त्रिस्तरीय कैडर पीआरटी टीजीटी पीजीटी लागू किया जाए। शिक्षकों को पूर्ण सेवा काल में तीन पदोन्नतियां दी जाए प्रत्येक जूनियर हाई स्कूल में पांचवा पद अंग्रेजी विषय अनिवार्य रूप से सृजित किया जाए,2005 में एक ही विज्ञप्ति से चयनित समस्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए हैं। जिन पर काफ़ी समय से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह डसीला ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र पंडा  ब्लॉक मंत्री प्रकाश सिंह बोरा विनोद उपाध्याय नारायण दत्त अंडोला ललित मोहन धर्मपाल यादव त्रिलोक चन्द्र जगदीश न्योलिया रेखा गंगोला सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।