Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने PWD कार्यों की समीक्षा की, खराब सड़कों को तुरंत मोटरेबल बनाने के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 11/09/2026 03:28:08 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 11/09/2026 03:28:08 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यों की समीक्षा की। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बारिश और बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की तत्काल मरम्मत कर उन्हें आवागमन योग्य बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी पर्व एवं त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होगा, ऐसे में प्रमुख मार्गों पर यातायात में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए नए मार्गों का भी सर्वे कराया जाए। जिन सड़कों की स्थिति खराब है, उन्हें तत्काल मोटरेबल बनाया जाए। बरसात समाप्त होने के बाद आवश्यकता के अनुसार इन सड़कों का स्थायी नवीनीकरण कराया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में किसी प्रकार की देरी नहीं करने के निर्देश दिए।

सीएम योगी ने कहा कि आगामी पर्व और त्योहारों से पहले प्रमुख मार्गों की आवश्यक मरम्मत एवं नवीनीकरण का कार्य पूरा किया जाए। विशेष रूप से शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, मुख्य बाजारों, सरकारी कार्यालयों और अन्य ऐसे स्थानों तक जाने वाली सड़कों को प्राथमिकता दी जाए, जहां आमजन का आवागमन अधिक रहता है। उन्होंने इन मार्गों पर तत्काल काम शुरू कराने और जरूरत के अनुसार उन्हें आवागमन योग्य बनाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण के कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी हो और मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों से उनकी कार्ययोजना की जानकारी ली। इसके साथ ही मंडी परिषद, पंचायती राज, सिंचाई, ग्राम्य विकास, नगर विकास, आवास एवं शहरी नियोजन तथा अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग की कार्ययोजनाओं की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि बारिश से प्रभावित सड़क मार्गों को जल्द दुरुस्त किया जा सके और आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।


Featured News