Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: अधिवक्ताओं के कल्याणकारी फैसलों पर मुरादाबाद में सीएम योगी का आभार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 16/09/2026 02:01:10 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 16/09/2026 02:01:10 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद आज मुरादाबाद कचहरी प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने अपने अधिवक्ता साथियों के साथ उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी द्वारा अधिवक्ता समाज के हित में की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं एवं कल्याणकारी निर्णयों का स्वागत एवं सराहना की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद आज मुरादाबाद कचहरी प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने अपने अधिवक्ता साथियों के साथ उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी द्वारा अधिवक्ता समाज के हित में की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं एवं कल्याणकारी निर्णयों का स्वागत एवं सराहना की।

इस अवसर पर मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अधिवक्ताओं के हित में ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा, अधिवक्ता कल्याण निधि से मिलने वाली सहायता राशि को ₹1.50 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख किया जाना, अधिवक्ता की मृत्यु की स्थिति में उनके परिजनों को मिलने वाली आर्थिक सहायता की आयु सीमा 60 वर्ष से बढ़ाकर 70 वर्ष किया जाना तथा जिला न्यायालय, उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय में राज्य के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करने वाले विधि अधिकारियों की फीस में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि किया जाना अत्यंत सराहनीय एवं ऐतिहासिक कदम है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के इन निर्णयों से प्रदेश के अधिवक्ताओं एवं उनके परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा मिलेगी। सरकार का यह कदम अधिवक्ता समाज के प्रति उसकी संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता एवं कल्याणकारी सोच को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ता समाज की लंबे समय से चली आ रही अपेक्षाओं को सम्मान देते हुए प्रदेश सरकार ने जो निर्णय लिए हैं, उनके लिए मुरादाबाद के समस्त अधिवक्ता गण मुख्यमंत्री जी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं।

इस अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुए अधिवक्ता साथियों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।कार्यक्रम में महेंद्र सिंह, अतुल चौधरी, राजीव पाल, मुखिया पक्ष, गौतम चौधरी, रणबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, शमशाद हुसैन, राजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।