-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद सुलेमान का निधन, मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद न मिलने का वीडियो हुआ वायरल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोंडा मनकापुर ब्लॉक के ग्राम गढ़ी निवासी वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद सुलेमान का मंगलवार सुबह करीब 7 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। पत्रकारों एवं स्थानीय लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोंडा मनकापुर ब्लॉक के ग्राम गढ़ी निवासी वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद सुलेमान का मंगलवार सुबह करीब 7 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। पत्रकारों एवं स्थानीय लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। निधन के बाद वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद सुलेमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने अपनी गंभीर हृदय बीमारी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता नहीं मिलने का आरोप लगाया है। वीडियो में उनके द्वारा बताई गई जानकारी के अनुसार, क्षेत्रीय विधायक रमापति शास्त्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद के लिए संस्तुति की थी। हालांकि, चार्ज पर रहे लेखपाल आर.के. मिश्रा द्वारा आयुष्मान कार्ड होने का हवाला देते हुए उन्हें अपात्र बताए जाने की बात कही गई है। वीडियो में मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि उन्हें हृदय की गंभीर बीमारी थी और इलाज के लिए ICD पेसमेकर की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि पेसमेकर लगवाने में करीब 4 से 6 लाख रुपये का खर्च आ सकता है, जबकि उनके अनुसार यह उपचार आयुष्मान योजना के अंतर्गत शामिल नहीं था। इस कारण आर्थिक सहायता की आवश्यकता बनी हुई थी। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। इधर, उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा के नेतृत्व में पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल दिवंगत पत्रकार के घर पहुंचा। पत्रकारों ने मोहम्मद सुलेमान के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान यूनियन की ओर से उनकी पत्नी को 25 हजार रुपये की अहेतुक आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
ओडिशा: साक्षीगोपाल में उत्कल सम्मेलन ने मनाया कोशली पर्व और नूआखाई समारोह
उत्तर प्रदेश: अधिवक्ताओं के कल्याणकारी फैसलों पर मुरादाबाद में सीएम योगी का आभार
उत्तर प्रदेश: लापरवाही पर एसपी की कार्रवाई, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी हुए निलंबित
उत्तर प्रदेश: डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों को दिए अपराध नियंत्रण के निर्देश
