Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: साइबर ठगी की शिकार महिला को मिली राहत, दुधारा पुलिस ने वापस कराए 50 हजार रुपये

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 16/09/2026 11:11:12 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 16/09/2026 11:11:12 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत संतकबीरनगर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना दुधारा की साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड की शिकार महिला के 50 हजार रुपये वापस करा दिए। धनराशि वापस मिलने पर पीड़िता ने उत्तर प्रदेश पुलिस और साइबर सेल टीम के प्रति आभार जताया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत संतकबीरनगर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना दुधारा की साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड की शिकार महिला के 50 हजार रुपये वापस करा दिए। धनराशि वापस मिलने पर पीड़िता ने उत्तर प्रदेश पुलिस और साइबर सेल टीम के प्रति आभार जताया।

शिक्षक बनकर किया गया था फोन

जानकारी के अनुसार, थाना दुधारा क्षेत्र के ग्राम देवरिया विजई निवासी अनुष्का चौधरी के छोटे भाई के मोबाइल पर 17 अक्टूबर 2025 को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया था। फोन करने वाले ने खुद को अनुष्का के विद्यालय का अध्यापक बताया और कॉलेज की फीस बकाया होने की बात कहकर 50 हजार रुपये भेजने के लिए कहा। अज्ञात व्यक्ति की बातों पर विश्वास करते हुए पीड़िता के छोटे भाई ने कॉलेज से पुष्टि किए बिना उसके बैंक खाते से 50 हजार रुपये बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाद में ठगी की जानकारी होने पर तत्काल NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 23110250164448 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई।

बैंक से समन्वय कर रकम कराई गई वापस

शिकायत मिलते ही थाना दुधारा की साइबर सेल टीम ने संबंधित बैंक से संपर्क कर ठगी की रकम को होल्ड और फ्रीज कराया। आवश्यक बैंकिंग प्रक्रिया और पत्राचार पूरा कराने के बाद पूरी 50 हजार रुपये की धनराशि पीड़िता के खाते में वापस करा दी गई।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा, उपनिरीक्षक अनिल मिश्रा, कांस्टेबल अनुज कुमार, ऋषिकेश यादव, रिक्रूट कांस्टेबल हर्ष सिंह राजकुमार और महिला रिक्रूट कांस्टेबल एकता सिंह की भूमिका रही।

पुलिस ने साइबर ठगी से बचने की दी सलाह

संतकबीरनगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी ऑफर या परिचित बनकर पैसे मांगने वाले व्यक्ति पर बिना सत्यापन के भरोसा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या Cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत मिलने से ठगी की रकम को सुरक्षित रखने और वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है।

Related News

उत्तर प्रदेश: बस्ती में 26,100 दीयों से आज शुरू होगा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में मनोज गुप्ता ने किया जनसंवाद, ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ में विकसित भारत का लिया संकल्प

उत्तर प्रदेश: बरेली में DM का बड़ा एक्शन: टाइपिंग में फेल बाबू पदावनत, गबन आरोपी की नौकरी गई

उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर में एसासनिक भवन, बैरक, क्वार्टर गार्द, चिल्ड्रेन पार्क और भोजनालय का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश: मां विंध्यवासिनी धाम से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का भव्य शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने लगाई झाड़ू

उत्तर प्रदेश: शास्त्री पुल पर सुरक्षा जालियां लगाने की मांग हुई तेज़, मनोज जायसवाल ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र


Featured News