-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: खुर्जा में श्री रामलीला महोत्सव 2026 का हुआ भव्य शुभारंभ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: खुर्जा में श्री रामलीला महोत्सव 2026 का वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच भव्य शुभारंभ हुआ।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: खुर्जा में श्री रामलीला महोत्सव 2026 का वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच भव्य शुभारंभ हुआ। जंक्शन रोड स्थित श्री रामलीला मैदान में आयोजित भूमि पूजन समारोह में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती मीनाक्षी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। वैदिक विद्वानों और आचार्यों पंडित वेद प्रकाश शर्मा और पंडित प्रेम शर्मा ने विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न कराया। मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती मीनाक्षी सिंह ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ यज्ञ-हवन में पूर्णाहुति दी और भगवान श्री राम के विग्रह के सामने दीप प्रज्वलित कर आरती की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम का जीवन सत्य, त्याग, मर्यादा और धर्म का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि रामलीला जैसी परंपराएं हमारी संस्कृति और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का काम करती हैं। रामलीला कमेटी के प्रधान आशीष गोयल और महामंत्री पुनीत साहनी विक्की ने बताया कि आने वाले दिनों में रामलीला मंचन को और भव्य एवं आधुनिक तकनीक से सजाया जाएगा, ताकि श्रद्धालु भगवान श्री राम की लीलाओं का आनंद ले सकें। भूमि पूजन के बाद पूरे प्रांगण में ‘जय श्री राम’ के जयकारे गूंज उठे। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: बस्ती के वार्ड-07 में उपचुनाव का हुआ ऐलान, 13 अक्टूबर को होगा मतदान
उत्तर प्रदेश: बस्ती में 7.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: थांदला में पवन नाहर की अट्ठाई तपस्या हुई पूर्ण
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में मां विंध्यवासिनी धाम से स्वच्छता अभियान हुआ शुरू
उत्तर प्रदेश: मार्च 2027 तक सभी टोल बूथ होंगे बैरियर-फ्री, बिना रुके कटेगा टोल टैक्स
