Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: मानसरोवर महिला मंडल की ओर से आज भावपूर्ण लघु नाटिकाओं की होगी विशेष प्रस्तुति

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Jinesh Kumar Jain , राजस्थान  Edited By: Shikha Pandey, Date: 17/09/2026 11:27:19 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Jinesh Kumar Jain ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 17/09/2026 11:27:19 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जयपुर के मानसरोवर में पर्वाधिराज दशलक्षण पर्व और मानसरोवर महिला मंडल के 33वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

विस्तार

राजस्थान: जयपुर के मानसरोवर में पर्वाधिराज दशलक्षण पर्व और मानसरोवर महिला मंडल के 33वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को शाम 8 बजे से वरुण पथ जैन मंदिर स्थित विद्यासागर सभागार में आयोजित होगा। मानसरोवर महिला मंडल, वरुण पथ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में परम पूज्य गणिनी आर्यिका 105 विभा श्री माताजी ससंघ का पावन सानिध्य रहेगा। कार्यक्रम के दौरान जैन धर्म की प्रसिद्ध शिरोमणि महासतियों के जीवन और उनके आदर्शों पर आधारित भावपूर्ण एवं प्रेरणादायक लघु नाटिकाओं की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम का लेखन और निर्देशन आर्यिका 105 साय श्री माताजी के निर्देशन में किया जाएगा, जबकि सह-निर्देशन की जिम्मेदारी सांस्कृतिक मंत्री श्वेता बाकलीवाल संभालेंगी।

कार्यक्रम में राजेंद्र जी और राजकुमारी जी कासलीवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, मनोज जी और प्रीति जी सोगानी की ओर से दीप प्रज्वलन किया जाएगा। इसके अलावा प्रो. आई.पी. जैन, प्रो. मुन्ना जैन, जय श्री ज्वैलर्स रजत पथ और कलश रेस्टोरेंट समेत कई अतिथि कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। मानसरोवर महिला मंडल की अध्यक्ष डॉ. सुशीला टोंग्या, मंत्री हिमानी जैन, कोषाध्यक्ष वीणा जैन, संयोजक नीतू पाटनी, परम संरक्षक चंद्रकांता जी छाबड़ा और संरक्षक मिथलेश जी गोदारा समेत मंडल के सभी सदस्यों ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को लोगों तक पहुंचाना और महासतियों के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश देना है।

Related News

उत्तर प्रदेश: बरेली में DM का बड़ा एक्शन: टाइपिंग में फेल बाबू पदावनत, गबन आरोपी की नौकरी गई

उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर में एसासनिक भवन, बैरक, क्वार्टर गार्द, चिल्ड्रेन पार्क और भोजनालय का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश: मां विंध्यवासिनी धाम से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का भव्य शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने लगाई झाड़ू

उत्तर प्रदेश: शास्त्री पुल पर सुरक्षा जालियां लगाने की मांग हुई तेज़, मनोज जायसवाल ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला  

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर लगा रक्तदान शिविर, चार दर्जन से ज्यादा युवाओं ने किया रक्तदान


Featured News