-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर में एसासनिक भवन, बैरक, क्वार्टर गार्द, चिल्ड्रेन पार्क और भोजनालय का लिया जायजा
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सिद्धार्थनगर ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं और परिसरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते
विस्तार
उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सिद्धार्थनगर ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं और परिसरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने प्रशासनिक भवन, बैरक, क्वार्टर गार्द, चिल्ड्रेन पार्क और भोजनालय समेत पुलिस लाइन के विभिन्न स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली और साफ-सफाई, रखरखाव तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर में उपलब्ध संसाधनों और पुलिस कर्मियों को दी जा रही सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने तथा व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और पुलिस कर्मियों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। संबंधित अधिकारियों ने एसएसपी को व्यवस्थाओं से अवगत कराया और दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने की बात कही।
