Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में 25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस भी हुए बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 17/09/2026 03:04:20 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 17/09/2026 03:04:20 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुधारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। Uttar Pradesh: Accused carrying a ₹25,000 reward arrested in Sant Kabir Nagar; illegal firearm and cartridge seized

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुधारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बुधवार को सिकरिया नाला पुलिया के पास चेकिंग के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त आशुतोष राना को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दुधारा पुलिस टीम सिकरिया नाला पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर आशुतोष राना को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर महुली थाने में आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, आशुतोष राना के खिलाफ खलीलाबाद कोतवाली में चोरी और अन्य अपराधों से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मामला दर्ज बताया गया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल मोतीलाल और कांस्टेबल रंजन राजभर शामिल रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: बस्ती में 26,100 दीयों से आज शुरू होगा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में मनोज गुप्ता ने किया जनसंवाद, ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ में विकसित भारत का लिया संकल्प

उत्तर प्रदेश: बरेली में DM का बड़ा एक्शन: टाइपिंग में फेल बाबू पदावनत, गबन आरोपी की नौकरी गई

उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर में एसासनिक भवन, बैरक, क्वार्टर गार्द, चिल्ड्रेन पार्क और भोजनालय का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश: मां विंध्यवासिनी धाम से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का भव्य शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने लगाई झाड़ू

उत्तर प्रदेश: शास्त्री पुल पर सुरक्षा जालियां लगाने की मांग हुई तेज़, मनोज जायसवाल ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र


Featured News