-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में मनोज गुप्ता ने किया जनसंवाद, ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ में विकसित भारत का लिया संकल्प
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने एवं उनके जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में मनाए जा रहे ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ के अंतर्गत
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने एवं उनके जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में मनाए जा रहे ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ के अंतर्गत आज मुरादाबाद नगर के कल्याणपुर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने क्षेत्रवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईश्वर की कृपा से देश को नरेंद्र मोदी के रूप में ऐसा नेतृत्व प्राप्त हुआ है, जिसने भारत को वैश्विक पटल पर एक नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा, छात्र एवं प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। आज भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उद्योग, तकनीक, आधारभूत संरचना एवं रक्षा उत्पादन जैसे क्षेत्रों में देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है और भारत की वैश्विक भूमिका निरंतर मजबूत हुई है। श्री गुप्ता ने कहा कि आज जब विश्व अनेक चुनौतियों और अनिश्चितताओं का सामना कर रहा है, ऐसे समय में भारत अपनी आर्थिक एवं विकास यात्रा को निरंतर आगे बढ़ा रहा है। प्रधानमंत्री जी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, उसे साकार करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर हम सभी यह संकल्प लें कि विकसित भारत के निर्माण के अभियान में अपना योगदान देंगे और भारत को विश्व पटल पर और अधिक सशक्त एवं गौरवशाली राष्ट्र बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनित ठाकुर, दान सिंह, कुलदीप श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, संजय कुमार, हिरदेश कुमार, सुरेश कुमार, रमेश प्रजापति, सौरभ सिंह, विक्की कुमार, विशाल, नवनीत, जतिन कुमार, कौशल सैनी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
