Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बढ़ती खुदरा कीमतों पर लगाम की कवायद, नोएडा में ₹35 किलो प्याज की बिक्री हुई शुरू

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pradeep Kumar Sharma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 17/09/2026 04:58:04 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pradeep Kumar Sharma ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 17/09/2026 04:58:04 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नोएडा में प्याज की बढ़ती खुदरा कीमतों से आम लोगों को राहत देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ यानी NCCF ने रियायती दर पर प्याज की बिक्री शुरू कर दी है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नोएडा में प्याज की बढ़ती खुदरा कीमतों से आम लोगों को राहत देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ यानी NCCF ने रियायती दर पर प्याज की बिक्री शुरू कर दी है। उपभोक्ताओं को बफर स्टॉक का प्याज 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में इस अभियान की शुरुआत नोएडा से की गई है। इसके तहत NCCF की मोबाइल वैन शहर के प्रमुख इलाकों और व्यस्त बाजारों में पहुंचकर लोगों को सीधे रियायती दर पर प्याज उपलब्ध करा रही हैं। NCCF के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य बाजार में प्याज की उपलब्धता बढ़ाने के साथ खुदरा कीमतों को नियंत्रित करना और उपभोक्ताओं को उचित दर पर प्याज उपलब्ध कराना है।

अभियान के तहत सेक्टर-18, सेक्टर-62, नोएडा मोड़, सेक्टर-4, सेक्टर-9 और सेक्टर-15 समेत कई प्रमुख स्थानों को शामिल किया गया है। इन इलाकों में मोबाइल वैन के जरिए उपभोक्ताओं को प्याज की बिक्री की जा रही है। NCCF की योजना नोएडा के अलावा आसपास के प्रमुख क्षेत्रों तक भी इस अभियान को पहुंचाने की है। इसके लिए मोबाइल वैन के जरिए अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक रियायती दर पर प्याज उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।