Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: टिमरनी में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों की करी जांच

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Brij Kumar Rathour , मध्य प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 17/09/2026 05:39:51 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Brij Kumar Rathour ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 17/09/2026 05:39:51 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन और खाद्य सुरक्षा प्रशासन के निर्देशन में 17 सितंबर को टिमरनी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई जगहों पर निरीक्षण और जांच की।

विस्तार

मध्य प्रदेश: हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन और खाद्य सुरक्षा प्रशासन के निर्देशन में 17 सितंबर को टिमरनी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई जगहों पर निरीक्षण और जांच की। विभाग की टीम ने होटल यू लाइक, आशीष रेस्टोरेंट और शासकीय पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की मध्यान्ह भोजन रसोई का निरीक्षण किया। इस दौरान चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की मदद से आटा, मैदा, तुअर दाल, पुलाव, ग्रेवी, पनीर समेत अलग-अलग खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच की गई। इसके अलावा पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें दूध, दही, घी, पनीर और मसालों में होने वाली मिलावट की पहचान करने के आसान तरीके बताए गए।

वहीं, आशीष रेस्टोरेंट से पनीर का नमूना लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। विभाग के मुताबिक खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट को लेकर इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी है। इससे पहले इंदौर रोड स्थित व्रजवासी मावा एवं मिष्ठान भंडार से लिए गए मावे का नमूना अवमानक पाया गया था, जिसके बाद सक्षम न्यायालय ने 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। वहीं, मेन रोड मांदला स्थित जैन चाय पान एंड कोल्ड ड्रिंक के निरीक्षण में अस्वच्छता मिलने पर सक्षम न्यायालय ने 5 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। कार्रवाई के दौरान जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र कांबले, चलित प्रयोगशाला के केमिस्ट हेमंत कीर और सहायक ब्रजेश पटेल मौजूद रहे।