Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मीरगंज चीनी मिल में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई विश्वकर्मा पूजा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rais Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 17/09/2026 06:18:36 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rais Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 17/09/2026 06:18:36 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली स्थानीय मीरगंज चीनी मिल (फॉरएवर ग्लोबल एंटरप्राइजेज लिमिटेड) में बृहस्पतिवार को विश्वकर्मा पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली स्थानीय मीरगंज चीनी मिल (फॉरएवर ग्लोबल एंटरप्राइजेज लिमिटेड) में बृहस्पतिवार को विश्वकर्मा पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। पूजा कार्यक्रम में मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में चीनी मिल के यूनिट हेड विजयवीर सिंह और महेंद्र अग्रवाल जजमान के रूप में शामिल हुए। आचार्य कुलदीप शर्मा ने विधिविधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान मिल की मशीनरी और कार्यस्थल के सुचारु संचालन, सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की गई।

पूजा के दौरान पूरे मिल परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। पूजा संपन्न होने के बाद मिल परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक यांत्रिक महेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना प्रदीप कुमार, महाप्रबंधक उत्पादन अभिषेक शर्मा, महाप्रबंधक लेखा जय गोपाल चावला समेत मिल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने विश्वकर्मा पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।