-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: हरदा के टिमरनी में खाद्य सुरक्षा विभाग की हुई कार्रवाई, होटल-रेस्टोरेंट और स्कूल की रसोई का हुआ निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: हरदा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट की जांच को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: हरदा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट की जांच को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी है। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन और नियंत्रक खाद्य सुरक्षा प्रशासन के निर्देशन में 17 सितंबर को टिमरनी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। टीम ने होटल यू लाइक, आशीष रेस्टोरेंट और शासकीय पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की मध्यान्ह भोजन रसोई का निरीक्षण किया। इस दौरान चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के जरिए आटा, मैदा, तुअर दाल, पुलाव, ग्रेवी, पनीर समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर मौके पर उनकी जांच की गई। इसके बाद शासकीय पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं को दूध, दही, घी, पनीर और मसालों समेत अन्य खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट की पहचान करने के आसान तरीके बताए गए। कार्रवाई के दौरान आशीष रेस्टोरेंट से पनीर का नमूना भी लिया गया, जिसे जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वहीं, पूर्व में इंदौर रोड हरदा स्थित व्रजवासी मावा एवं मिष्ठान भंडार से लिए गए मावे का नमूना अवमानक पाया गया था। इस मामले में सक्षम न्यायालय ने 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। इसी तरह मेन रोड मांदला स्थित जैन चाय पान एंड कोल्ड ड्रिंक के निरीक्षण के दौरान अस्वच्छता मिलने पर सक्षम न्यायालय ने 5 हजार रुपये का अर्थदंड किया है। इस कार्रवाई के दौरान जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र कांबले, चलित खाद्य प्रयोगशाला के केमिस्ट हेमंत कीर और सहायक ब्रजेश पटेल मौजूद रहे।
गुजरात: धूलचोंड स्कूल में पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन मनाया गया
मध्य प्रदेश: टिमरनी में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों की करी जांच
उत्तर प्रदेश: बढ़ती खुदरा कीमतों पर लगाम की कवायद, नोएडा में ₹35 किलो प्याज की बिक्री हुई शुरू
उत्तर प्रदेश: बस्ती में 26,100 दीयों से आज शुरू होगा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान
