Contact for Advertisement 9650503773


गुजरात: धूलचोंड स्कूल में पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन मनाया गया

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Gheesaram Fauji Choudhary , गुजरात  Edited By: Shikha Pandey, Date: 17/09/2026 05:43:06 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by.: Gheesaram Fauji Choudhary ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 17/09/2026 05:43:06 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: डांग के आहवा तालुका स्थित सरस्वती विद्यामंदिर धूलचोंड में 17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन मनाया गया।

विस्तार

गुजरात: डांग के आहवा तालुका स्थित सरस्वती विद्यामंदिर धूलचोंड में 17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर स्कूल परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के प्रबंध न्यासी महेंद्रभाई एस. गाईन और विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथियों का स्वागत कर की गई। कार्यक्रम में धूलचोंड गांव के पुलिस पटेल मूलजीभाई गांवीत और महिला मोर्चा अध्यक्ष राधाबेन ए. गांवीत मौजूद रहीं।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय परिसर में 76 दीपक जलाए गए। इस दौरान विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य पार्वतीबेन एम. गाईन, ट्रस्टी मंडल, शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे।