Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: औरैया में आजाद समाज पार्टी ने चार सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raghavendra , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 17/09/2026 11:41:38 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raghavendra ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 17/09/2026 11:41:38 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: औरैया आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से चार सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: औरैया आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से चार सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के जरिए बहुजन समाज से जुड़े लोगों के साथ हो रही हिंसा, हत्या, कथित झूठे मुकदमों और जमीनों पर कब्जे जैसे मामलों को लेकर अपनी मांगें रखीं। पार्टी की ओर से कहा गया कि गोंडा में विनोद सहनी और रमेश कोरी तथा अयोध्या में राम लखन मौर्य की हत्या के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले को 13 सितंबर 2026 को बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र के बुडबल में रोके जाने के बाद पथराव और हिंसक हमले की घटना सामने आई थी। पार्टी का दावा है कि इस दौरान कई कार्यकर्ता घायल हुए और वाहनों को नुकसान पहुंचा।

ज्ञापन में लखनऊ के ईको गार्डन में धरना दे रहे पंचायत सहायकों की समस्याओं का जल्द समाधान करने और उनकी मांगों पर सरकार से दोबारा विचार करने की मांग की गई। इसके अलावा 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण से जुड़े मामले में पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का तत्काल अनुपालन कराने और प्रभावित अभ्यर्थियों को नियमानुसार न्याय दिलाने की मांग भी रखी गई। पार्टी ने सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद, मुरादाबाद की मुस्तफा मस्जिद समेत अन्य इस्लामिक धार्मिक स्थलों के खिलाफ हो रही कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा की मांग की। पार्टी का आरोप है कि धार्मिक स्थलों के खिलाफ कार्रवाई राजनीतिक द्वेष के चलते की जा रही है। ज्ञापन के जरिए सभी धार्मिक स्थलों के प्रति निष्पक्ष रवैया अपनाने की मांग की गई।

इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने चारों मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा।

Related News

उत्तर प्रदेश: बरेली में DM का बड़ा एक्शन: टाइपिंग में फेल बाबू पदावनत, गबन आरोपी की नौकरी गई

उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर में एसासनिक भवन, बैरक, क्वार्टर गार्द, चिल्ड्रेन पार्क और भोजनालय का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश: मां विंध्यवासिनी धाम से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का भव्य शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने लगाई झाड़ू

उत्तर प्रदेश: शास्त्री पुल पर सुरक्षा जालियां लगाने की मांग हुई तेज़, मनोज जायसवाल ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला  

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर लगा रक्तदान शिविर, चार दर्जन से ज्यादा युवाओं ने किया रक्तदान


Featured News