Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: कासिमाबाद CHC में सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा हुई शुरू, दो दिनों में हुए दो सफल ऑपरेशन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 17/09/2026 11:21:10 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 17/09/2026 11:21:10 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के कासिमाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अब गर्भवती महिलाओं को सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा भी मिल सकेगी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के कासिमाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अब गर्भवती महिलाओं को सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा भी मिल सकेगी। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी और प्रथम संदर्भन इकाई यानी एफआरयू स्तर पर ऑपरेशन के जरिए प्रसव की सुविधा शुरू की है। प्रभारी सीएमओ डॉ. रामकुमार की पहल पर कासिमाबाद सीएचसी में यह सुविधा शुरू की गई है। सुविधा शुरू होने के बाद पिछले दो दिनों में कासिमाबाद एफआरयू में दो सिजेरियन डिलीवरी कराई जा चुकी हैं। इनमें मुसल्लहपुर की रहने वाली नीलम देवी की सिजेरियन डिलीवरी के जरिए बेटी का जन्म हुआ, जबकि सलामतपुर की शालिनी कुशवाहा ने सिजेरियन प्रक्रिया के जरिए बच्चे को जन्म दिया। सीएमओ के निरीक्षण के दौरान दोनों माताओं और नवजात बच्चों को स्वस्थ पाया गया।

प्रभारी सीएमओ डॉ. रामकुमार ने बताया कि सर्जन के तबादले के कारण पिछले कई महीनों से कासिमाबाद सीएचसी पर केवल सामान्य प्रसव ही कराए जा रहे थे। ऐसे में आपात स्थिति में सिजेरियन डिलीवरी की जरूरत पड़ने पर गर्भवती महिलाओं को निजी अस्पताल या दूसरे जनपद के अस्पतालों में जाना पड़ता था। कई मामलों में उन्हें गाजीपुर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल भी रेफर करना पड़ता था। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब कासिमाबाद एफआरयू में सिजेरियन सुविधा शुरू होने से स्थानीय क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को काफी राहत मिलेगी। जिले में जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी सैदपुर, मुहम्मदाबाद, जखनिया, भदौरा, कासिमाबाद और बरुइन में भी सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध है। सीएमओ ने बताया कि एफआरयू पर डॉक्टरों की सेवाओं को भी अलग-अलग दिनों में अलग-अलग स्थानों पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार मिल सके। डॉ. रामकुमार के मुताबिक, सीएचसी और एफआरयू स्तर पर सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा शुरू होने से गंभीर मामलों में मरीजों को दूर के अस्पतालों में रेफर करने की जरूरत कम होगी। इससे एंबुलेंस 108 सेवा पर भी दबाव कम होने की उम्मीद है।

Related News

उत्तर प्रदेश: बरेली में DM का बड़ा एक्शन: टाइपिंग में फेल बाबू पदावनत, गबन आरोपी की नौकरी गई

उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर में एसासनिक भवन, बैरक, क्वार्टर गार्द, चिल्ड्रेन पार्क और भोजनालय का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश: मां विंध्यवासिनी धाम से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का भव्य शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने लगाई झाड़ू

उत्तर प्रदेश: शास्त्री पुल पर सुरक्षा जालियां लगाने की मांग हुई तेज़, मनोज जायसवाल ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला  

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर लगा रक्तदान शिविर, चार दर्जन से ज्यादा युवाओं ने किया रक्तदान


Featured News