Contact for Advertisement 9650503773


 उत्तर प्रदेश: विधायक दूधराम ने गन्ना आयुक्त को लिखा पत्र, भुगतान में देरी और तौल में अनियमितता का उठाया मुद्दा

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 16/09/2026 01:28:54 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 16/09/2026 01:28:54 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बस्ती महादेवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दूधराम ने गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश के गन्ना आयुक्त को पत्र लिखा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बस्ती महादेवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दूधराम ने गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश के गन्ना आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के कुसौरा गन्ना क्रय केंद्र को रूधौली चीनी मिल से हटाकर मुण्डेरवा चीनी मिल से संबद्ध करने की मांग की है। विधायक ने पत्रांक M.L.A 59/82, दिनांक 11 सितंबर 2026 के माध्यम से गन्ना आयुक्त को भेजे पत्र में कहा है कि कुसौरा क्रय केंद्र वर्तमान में रूधौली चीनी मिल से संबद्ध है। पत्र के अनुसार, किसानों को गन्ना मूल्य का समय से भुगतान नहीं मिल रहा है। साथ ही तौल में अनियमितता और किसानों के साथ कर्मचारियों के अनुचित व्यवहार की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।

पत्र में विधायक ने यह भी कहा है कि क्रय केंद्र पर बिचौलियों की मौजूदगी और किसानों की शिकायतों की अनदेखी से क्षेत्र के किसान परेशान हैं। उन्होंने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कुसौरा केंद्र को जल्द रूधौली चीनी मिल से हटाकर मुण्डेरवा चीनी मिल से संबद्ध करने का अनुरोध किया है।

पहले मुण्डेरवा मिल से जुड़ा था केंद्र

विधायक ने पत्र में उल्लेख किया है कि कुसौरा गन्ना क्रय केंद्र पहले मुण्डेरवा चीनी मिल से संबद्ध था। उस दौरान किसानों को सुविधा होने का दावा करते हुए उन्होंने पूर्व व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि जिला गन्ना अधिकारी बस्ती और जिलाधिकारी बस्ती को भी भेजी गई है।

किसानों को भुगतान और पारदर्शी तौल की उम्मीद

गन्ना क्षेत्र के किसानों की ओर से लंबे समय से भुगतान और तौल से जुड़ी शिकायतें उठाए जाने की बात कही जा रही थी। विधायक द्वारा मामले में हस्तक्षेप किए जाने के बाद किसानों को उम्मीद है कि क्रय केंद्र की व्यवस्था में सुधार होगा और उन्हें समय से भुगतान के साथ पारदर्शी तौल की सुविधा मिल सकेगी।