-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: राज्य गतका चैम्पियनशिप में जिले की टीम ने हासिल किया तृतीय स्थान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिरी पीरी खालसा अकादमी, बिलासपुर, उत्तर प्रदेश में आयोजित 7वीं उत्तर प्रदेश राज्य गतका चैम्पियनशिप में बुलंदशहर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीम के खिलाड़ियों ने पूरे उत्सा
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिरी पीरी खालसा अकादमी, बिलासपुर, उत्तर प्रदेश में आयोजित 7वीं उत्तर प्रदेश राज्य गतका चैम्पियनशिप में बुलंदशहर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीम के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में भाग लेते हुए कुल 25 पदक अपने नाम किए। बुलंदशहर की टीम ने प्रतियोगिता में 9 स्वर्ण, 7 रजत और 9 कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन में उनकी कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और अनुशासन के साथ-साथ प्रशिक्षकों एवं मार्गदर्शकों के मार्गदर्शन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम को राज्य को-ऑर्डिनेटर दिलीप सिंह जी, हरकेश सिंह जी, जसलीन कौर वालिया, केशव जादौन एवं मोहित ने निरंतर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए प्रतियोगिता की तैयारियों में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इस अवसर पर डीसी गुप्ता कांटे वाले, जिला अध्यक्ष, समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कहा कि 25 पदकों के साथ राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त करना बुलंदशहर के लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के साथ-साथ उन्हें सही दिशा दिखाने वाले प्रशिक्षकों एवं मार्गदर्शकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर के खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन से जिले ने राज्य स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। यह उपलब्धि युवा खिलाड़ियों को गतका खेल के प्रति प्रेरित करेगी और आने वाले समय में बुलंदशहर के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करेंगे।
हरिबादत कौर वालिया, सुगंधा बालियान, अगमजीत सिंह वालिया, खुशी, यश, राधिका, नेहा, नीतू एवं मधु ने स्वर्ण पदक जीतकर टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं गैरमा पाटक एवं तनु ने रजत पदक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी अपने-अपने मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका को मजबूत बनाया।
उत्तर प्रदेश: अस्मिता चंद की उम्मीदवारी से चिल्लूपार में सियासी हलचल, विरोध के मायने क्या
राजस्थान: ईद मिलादुन्नबी पर कोठियां गांव में रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिया भाईचारे का संदेश
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलाद-उन-नबी, जुलूस में दिखी अकीदत
उत्तर प्रदेश: औरैया में बांट-माप विभाग का सघन जांच अभियान, 25 प्रतिष्ठानों के चालान
हरियाणा: 10 किलो गांजा मामले में असल सप्लायर मिथुन गिरफ्तार, पुलिस से बचने को बदल रहा था ठिकाने
