-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट पर पुलिस का शिकंजा, 6 वाहन हुए सीज
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज आवाज और पटाखे जैसी ध्वनि करने वाले बुलेट वाहनों के खिलाफ संतकबीरनगर पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने छह वाहनों को सीज कर दिया,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज आवाज और पटाखे जैसी ध्वनि करने वाले बुलेट वाहनों के खिलाफ संतकबीरनगर पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने छह वाहनों को सीज कर दिया, जबकि विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 264 वाहनों का चालान किया गया। जनपद में सड़क सुरक्षा और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मॉडिफाई साइलेंसर लगे बुलेट वाहनों की जांच की गई। नियमों के विपरीत साइलेंसर लगे पाए जाने पर छह वाहनों को सीज कर दिया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में अनधिकृत रूप से मॉडिफाई साइलेंसर न लगाएं और यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तेज आवाज वाले और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हरियाणा: टोहाना मोड़ पर चरस की सप्लाई से पहले सीआईए का एक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: महिला आयोग की जनसुनवाई में 17 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश: कृषि विभाग में 78 प्राविधिक सहायकों को मिला नियुक्ति पत्र, 17 महिलाएं शामिल
उत्तर प्रदेश: स्कूली वाहनों की सुरक्षा जांच अनिवार्य, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश: कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण, ओपन जिम के निर्देश
