-
☰
No image found.
Cउत्तर प्रदेश: हाईवे किनारे स्मैक बेचने का इंतजार कर रहा तस्कर गिरफ्तार, 56 ग्राम बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: अपराधियों और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहगंज पश्चिमी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अपराधियों और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहगंज पश्चिमी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हाईवे किनारे नशीला पदार्थ लेकर ग्राहकों का इंतजार कर रहे एक कथित स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 56 ग्राम अवैध स्मैक बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त को फतेहगंज पश्चिमी पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हाईवे स्थित रुकमपुर यात्री शेड की सर्विस रोड पर एक व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर खड़ा है और उसे बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 56 ग्राम अवैध स्मैक बरामद होने की बात सामने आई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान हसनैन (38) पुत्र रमन, निवासी मोहल्ला अंसारी, वार्ड नंबर सात, कस्बा एवं थाना फतेहगंज पश्चिमी के रूप में की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह दुकानों पर सूट सप्लाई करने का काम करता है। उसके ऊपर काफी कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए उसने स्मैक बेचने का रास्ता अपनाया। पुलिस के मुताबिक आरोपी हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को स्मैक बेचने की फिराक में रुकमपुर यात्री शेड के पास खड़ा होकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 279/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2010 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा द्वारा की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस हाईवे, सार्वजनिक स्थानों और संदिग्ध क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाकर नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पंकज कुमार, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल प्रिंस कुमार और आदित्य मलिक शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री करने वालों में हड़कंप की स्थिति है।
उत्तर प्रदेश: अस्मिता चंद की उम्मीदवारी से चिल्लूपार में सियासी हलचल, विरोध के मायने क्या
राजस्थान: ईद मिलादुन्नबी पर कोठियां गांव में रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिया भाईचारे का संदेश
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलाद-उन-नबी, जुलूस में दिखी अकीदत
उत्तर प्रदेश: औरैया में बांट-माप विभाग का सघन जांच अभियान, 25 प्रतिष्ठानों के चालान
हरियाणा: 10 किलो गांजा मामले में असल सप्लायर मिथुन गिरफ्तार, पुलिस से बचने को बदल रहा था ठिकाने
