Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: डीएम अनुपम शुक्ला ने बच्चों को पढ़ाया, चॉकलेट बांटकर बढ़ाया उत्साह

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 24/10/2026 04:54:55 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 24/10/2026 04:54:55 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने आज शहरी क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय विशेषरगंज, गाजीपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा में बच्चों को पढ़ाया तथा उनसे विभिन्न प्रश्पू छकर उनके शैक्षिक स्तर,

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने आज शहरी क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय विशेषरगंज, गाजीपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा में बच्चों को पढ़ाया तथा उनसे विभिन्न प्रश्पू छकर उनके शैक्षिक स्तर, समझने की क्षमता एवं बौद्धिक विकास का आकलन किया। बच्चों द्वारा दिए गए उत्तरों और उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। 

जिलाधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे ‘निपुण भारत मिशन’ के निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवस्थित शिक्षा प्रदान करें। उन्होंने कहा कि बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने, उनकी समझने की क्षमता विकसित करने तथा सीखने के स्तर में सुधार लाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि बच्चों की शैक्षिक प्रगति का नियमित रूप से आकलन किया जाए तथा जिन बच्चों को पढ़ाई में अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता हो, उन पर विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक प्रयास किए जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक बच्चा निर्धारित शैक्षिक दक्षताओं को प्राप्त कर सके। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर विनोद जोशी एवं नायब तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।