-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बेटी के इलाज के लिए रुपये लेकर निकले पिता की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कप्तानगंज बेटी के इलाज के लिए घर से रुपये लेकर जा रहे सुभाष चौक निवासी 30 वर्षीय धनंजय चौधरी की मंगलवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कप्तानगंज बेटी के इलाज के लिए घर से रुपये लेकर जा रहे सुभाष चौक निवासी 30 वर्षीय धनंजय चौधरी की मंगलवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। धनंजय चौधरी की तीन वर्षीय बेटी रिया का इलाज गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में चल रहा है। इलाज में रुपये कम होने पर वे घर आए थे। किसी तरह रुपये का इंतजाम कर मंगलवार की रात करीब 10 बजे वे घर से मेडिकल काॅलेज के लिए निकले। रात करीब 11 बजे वे गोरखपुर मेडिकल काॅलेज मार्ग स्थित गुलरिया के पास पहुंचे थे कि किसी वाहन के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। समय पर इलाज नहीं मिलने से उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर आई गोरखपुर पुलिस शव को कब्जे में ले लिया।
उत्तर प्रदेश: शराब पिलाकर हत्या का हुआ खुलासा, 2 आरोपी हुए गिरफ्तार
हरियाणा: दो सड़कों को मिली नई रफ्तार, जल्द शुरू होगा निर्माण टेंडर
राजस्थान: अम्बालाल गोवला हिंगवानिया बने खण्डेलवाल समाज के नए अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव
उत्तर प्रदेश: श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के नाम पर अवैध वसूली के लगा गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश: लालफाटक ओवरब्रिज पर CNG टैंकर से गैस रिसाव, मची भगदड़, समय रहते टला बड़ा हादसा
