-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बकरीद से पहले बरेली में रेड अलर्ट, खुले में कुर्बानी और रील बनाने पर होगी सख्त कार्रवाई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली बकरीद से पहले बरेली में प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली बकरीद से पहले बरेली में प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। कलेक्ट्रेट में डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में हुई पीस कमेटी की बैठक में एसएसपी अनुराग आर्य और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने सख्त तेवर दिखाए। साफ कहा गया कि त्योहार पर कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। खुले में कुर्बानी और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूरी तरह बैन लगा दिया गया है। ‘बच्चों से रील बनवाई तो पूरा परिवार जाएगा जेल’ एसएसपी अनुराग आर्य ने चेतावनी दी कि कुर्बानी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने वालों पर रासुका तक की कार्रवाई होगी। अगर नाबालिग बच्चों से वीडियो बनवाया गया तो पेरेंट्स पर गैर जमानती केस दर्ज होगा। डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ की कोशिश भी बर्दाश्त नहीं कि होगी। ’72 घंटे में छतें साफ करो, वरना होगी कुर्की’ एसएसपी अनुराग आर्य ने 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया। सभी लोग छतों से ईंट, पत्थर, कांच की बोतलें तुरंत हटा लें। पुलिस और नगर निगम की टीमें ड्रोन के साथ घर-घर चेकिंग करेंगी। डीएम ने आदेश दिया कि संवेदनशील इलाकों में 24×7 ड्रोन निगरानी होगी। त्योहार के बाद कंपनी गार्डन, और तमाम पार्क , गांधी उद्यान में अभद्रता करने वालों पर तत्काल FIR दर्ज होगी सीधे जेल भेजा जायेगा।
उत्तर प्रदेश: शराब पिलाकर हत्या का हुआ खुलासा, 2 आरोपी हुए गिरफ्तार
हरियाणा: दो सड़कों को मिली नई रफ्तार, जल्द शुरू होगा निर्माण टेंडर
राजस्थान: अम्बालाल गोवला हिंगवानिया बने खण्डेलवाल समाज के नए अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव
उत्तर प्रदेश: श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के नाम पर अवैध वसूली के लगा गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश: लालफाटक ओवरब्रिज पर CNG टैंकर से गैस रिसाव, मची भगदड़, समय रहते टला बड़ा हादसा
उत्तर प्रदेश: बेटी के इलाज के लिए रुपये लेकर निकले पिता की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम
