Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के नाम पर अवैध वसूली के लगा गंभीर आरोप

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 21/05/2026 04:33:18 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 21/05/2026 04:33:18 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी स्थित राम गया घाट श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान मृतक परिजनों से कथित तौर पर मनमानी वसूली किए जाने का मामला सामने आया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी स्थित राम गया घाट श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान मृतक परिजनों से कथित तौर पर मनमानी वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों एवं पीड़ित परिवारों ने आरोप लगाया है कि शव दाह संस्कार कराने के नाम पर 5 हजार से लेकर 11 हजार रुपये तक की मांग की जा रही है। बताया जा रहा है कि घाट पर मौजूद कुछ घटवारा अंतिम संस्कार के लिए आने वाले शोकाकुल परिवारों पर अतिरिक्त रकम देने का दबाव बनाते हैं। आरोप है कि निर्धारित राशि न देने पर परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जाता है। दुख की घड़ी में पहुंचे परिवार मजबूरीवश मांग के अनुसार रकम देने को विवश हो जाते हैं।

स्थानीय नागरिकों ने इस मामले पर गहरा आक्रोश जताते हुए जिला प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि श्मशान घाट जैसे संवेदनशील स्थल पर इस तरह की अवैध वसूली मानवता को शर्मसार करने वाली है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार से संबंधित निर्धारित शुल्क की सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित कराई जाए तथा अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी पीड़ित परिवार का शोषण न हो सके।