-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बरेली पुलिस के चार कर्मियों को गृह मंत्रालय से मिला सम्मान, SSP ने पहनाए पदक
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवा के लिए बरेली पुलिस के चार अधिकारी-कर्मचारियों को वर्ष 2025 के लिए सम्मानित किया गया
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवा के लिए बरेली पुलिस के चार अधिकारी-कर्मचारियों को वर्ष 2025 के लिए सम्मानित किया गया। सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में SSP अनुराग आर्य ने चारों पुलिसकर्मियों को पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। सम्मान पाने वालों में निरीक्षक संजय धीर को DG Commendation Gold से सम्मानित किया गया। वहीं उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान किया गया। इसके अलावा मुख्य आरक्षी मनवीर सिंह और मुख्य आरक्षी अजय चौधरी को उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा गया। समारोह में SSP अनुराग आर्य ने चारों पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनकी कार्यशैली और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को दिया गया यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, मेहनत और उत्कृष्ट कार्य का परिणाम है। SSP ने कहा कि ऐसे सम्मान से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें आगे भी पूरी निष्ठा के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की प्रेरणा मिलती है। सम्मान समारोह के दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: तालाब में पलटी अनियंत्रित कार, डूबने से बस्ती के दो युवकों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में तकनीकी सहायकों ने खोला मोर्चा, CM को ज्ञापन भेज दी आंदोलन की चेतावनी
उत्तर प्रदेश: कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर बदला बसपा का कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने 3,567 नवचयनित शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
उत्तर प्रदेश: बरेली मंडल के विधायकों के कामकाज की समीक्षा करेंगे सीएम योगी
