-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: ट्रेनों में जेवर चोरी करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार, महिलाएं होती थी निशाना
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली जंक्शन पर भीख मांगने के बहाने परिवार के साथ डेरा डालकर यात्रियों के जेवरात पर हाथ साफ करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली जंक्शन पर भीख मांगने के बहाने परिवार के साथ डेरा डालकर यात्रियों के जेवरात पर हाथ साफ करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी स्टेशन और ट्रेनों में खासकर महिलाओं को निशाना बनाते थे। दो-चार वारदात करने के बाद ठिकाना बदल देते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहल्ला खलासी लाईन सहारनपुर निवासी बिरजू उर्फ सरजू और मोहल्ला मुल्ला सराय भदोही निवासी आशिक के रुप में हुई। बिरजू पर दो और आशिक पर छह आपराधिक मुकदमें पहले से दर्ज है। जीआरपी के मुताबिक सोमवार को प्लेटफार्म नंबर दो-तीन के बीच बने दिव्यांग शौचालय के पास संदिग्धों की चेकिंग की जा रही थी। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो एक महिला का चेन और पायल चोरी करने की बात स्वीकार की। दोनों ने बताया कि वे घुमंतू जाति से है और कई आपराधिक मामलों में नामजद हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक सोने की चेन और एक जोड़ी चांदी की पायल बरामद हुई हैं। दोनों आरोपी स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों की गतिविधियों पर नजर रखते थे। भीख मांगने और परिवार के साथ स्टेशन परिसर में डेरा डालने की आड़ में वारदात को अंजाम देते थे। महिलाओं के गले से चेन और सामान से जेवरात चोरी करना उनका तरीका था आरोपी नशे की लत को पूरा करने के लिए भी चोरी और लूटपाट करते थे। गिरफ्तार बिरजू पर बरेली जंक्शन जीआरपी मे दर्ज चोरी के मुकदमे के अलावा मुजफ्फरनगर जीआरपी में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। वही आशिक के खिलाफ बरेली जंक्शन के मुकदमे समेत एटा, चंदौसी और नजीबाबाद जीआरपी में चोरी, आर्म्स एक्ट, रेलवे एक्ट समेत अन्य धाराओं में छह मुकदमे दर्ज हैं। दोनों को जेल भेज दिया।
उत्तर प्रदेश: तालाब में पलटी अनियंत्रित कार, डूबने से बस्ती के दो युवकों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में तकनीकी सहायकों ने खोला मोर्चा, CM को ज्ञापन भेज दी आंदोलन की चेतावनी
उत्तर प्रदेश: कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर बदला बसपा का कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने 3,567 नवचयनित शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
उत्तर प्रदेश: बरेली मंडल के विधायकों के कामकाज की समीक्षा करेंगे सीएम योगी
