Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: शराब की शिकायतों के बाद रात में चला नगर निगम का बुलडोजर, ठेले-खोखे हुए जब्त
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 22/09/2026 01:01:06 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 22/09/2026 01:01:06 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली सिविल लाइंस क्षेत्र में सोमवार रात नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली सिविल लाइंस क्षेत्र में सोमवार रात नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। चौकी चौराहा से पटेल चौक के बीच सड़क किनारे लगे ठेले और खोखों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कई ठेले-खोखे जब्त किए गए। निगम की कार्रवाई का कुछ दुकानदारों ने विरोध किया, जिसके चलते कर्मचारियों और दुकानदारों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। सोमवार रात करीब नौ बजे नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता बुलडोजर और अन्य वाहनों के साथ सिविल लाइंस पहुंचा। टीम ने सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले-खोखों को हटाना शुरू किया। अचानक बुलडोजर और निगम की गाड़ियां पहुंचने से दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। कुछ दुकानदार अपना सामान समेटकर मौके से हट गए, जबकि कई ठेले-खोखे निगम की टीम ने जब्त कर लिए।

कार्रवाई का सबसे ज्यादा असर अशोका फोम के सामने दिखाई दिया। यहां सड़क किनारे चिकन, गुटखा और सिगरेट की बिक्री के लिए ठेले और खोखे लगाए गए थे। नगर निगम को इस स्थान को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों में शाम के समय शराब पीने वालों के जमावड़े के साथ सड़क घेरकर कारोबार करने और खुले में चिकन बेचने की बात कही गई थी। ठेले और खोखे जब्त किए जाने पर कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान निगम कर्मचारियों से उनकी तीखी नोकझोंक हुई। हालांकि विरोध के बावजूद टीम ने कार्रवाई जारी रखी। राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अतिक्रमण और अन्य गतिविधियों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर ठेले-खोखे हटाने और जब्त करने की कार्रवाई की गई।