Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बस्ती में गौर पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग की आशंका में 5 लोग गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 09/07/2026 05:46:15 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 09/07/2026 05:46:15 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गौर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शांति भंग की आशंका में पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गौर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शांति भंग की आशंका में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान कर विधिक कार्रवाई की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अभियान का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में किया गया।

थानाध्यक्ष गौर अतुल अंजान के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में सक्रिय होकर शांति भंग की आशंका वाले पांच व्यक्तियों को हिरासत में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। गौर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का स्पष्ट संदेश गया है।


Featured News