-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: अम्बेडकरनगर में एसपी प्राची सिंह की जनसुनवाई, फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनकी समस्याओं को एसपी ने एक-एक कर सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। एसपी प्राची सिंह ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा शिकायतकर्ताओं को समय पर न्याय दिलाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। पुलिस प्रशासन आमजन को बेहतर पुलिसिंग, पारदर्शी कार्यप्रणाली और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए, ताकि सभी मामलों का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
