Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की करी समीक्षा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 09/07/2026 01:58:11 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 09/07/2026 01:58:11 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा 2026 को सकुशल, सुरक्षित, दुर्घटनामुक्त एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर के सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा 2026 को सकुशल, सुरक्षित, दुर्घटनामुक्त एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर के सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता  ने की।बैठक में तथा सहित जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, एलआईयू, कांवड़ सेल, यातायात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान एडीजी ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण, आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाओं तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्ययोजना लागू की जाए। बैठक में अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा 2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की तैयारियों का प्रस्तुतिकरण भी किया।

Related News

उत्तर प्रदेश: कमेला भूमि पर स्वामित्व विवाद गहराया, राजस्व टीम ने की पैमाइश; दोनों पक्ष अपने-अपने दावों पर अड़े

उत्तर प्रदेश: एक ही रात दो घरों में सेंध, 10 लाख से अधिक के जेवर-नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ

उत्तर प्रदेश: बस्ती में गौर पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग की आशंका में 5 लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: बस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झपट्टेमारी गैंग के दो शातिर गिरफ्तार; मोबाइल, बाइक और नकदी बरामद

उत्तर प्रदेश: अम्बेडकरनगर में एसपी प्राची सिंह की जनसुनवाई, फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश: मुक्तिधाम में आवारा मवेशियों का जमावड़ा, फलदार पौधों को नुकसान; CMO प्रभारी ने कार्रवाई का दिया आश्वासन


Featured News