-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मीरगंज में ईद-उल-मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस, हजारों लोग हुए शामिल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कस्बे में बुधवार को ईद-उल-मिलादुन्नबी के अवसर पर एक भव्य जुलूस निकाला गया। इसमें हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कस्बे में जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कस्बे में बुधवार को ईद-उल-मिलादुन्नबी के अवसर पर एक भव्य जुलूस निकाला गया। इसमें हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कस्बे में जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों की भीड़ देखी गई और माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण रहा जुलूस की शुरुआत मीरगंज थाने के पास से हुई। यह सिरौली चौराहा, स्टेशन अंडरपास, सिंधौली चौराहा और खानपुरा होते हुए वापस थाने के पास पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग विभिन्न वाहनों पर झंडे लेकर शामिल हुए पानी और अन्य खाद्य सामग्री मिलने से गर्मी में लोगों को काफी राहत मिली जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। थाना प्रभारी रवि कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल शुरू से आखिर तक जुलूस के साथ मौजूद रहा। पुलिसकर्मियों ने जुलूस के मार्ग पर व्यवस्था बनाए रखने के साथ यातायात को भी नियंत्रित किया। अधिकारियों ने जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी बनाए रखी।
युवाओं के साथ छोटे बच्चे भी पूरे उत्साह के साथ इस आयोजन का हिस्सा बने। तेज गर्मी के बीच जुलूस निकलने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा इसे देखते हुए फ्लाईओवर के पास कुछ लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों के लिए खाने-पीने की सामग्री वितरित की।
उत्तर प्रदेश: मेरी राखी का मतलब है प्यार भैया, रक्षाबंधन पर सूरज सिंह को सैकड़ों बहनों ने बांधी राखी
उत्तर प्रदेश: शानो-शौकत के साथ निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, गूंजे ‘सरकार की आमद मरहबा’ के नारे
उत्तर प्रदेश: फर्जी हवलदार बन अग्निवीर अभ्यर्थियों से ठगी, 40 हजार में मेडिकल पास कराने का झांसा
उत्तर प्रदेश: मीरगंज में घर का ताला तोड़कर चोरी, 60 हजार नकदी और लाखों के जेवरात गायब
