Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: शानो-शौकत के साथ निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, गूंजे ‘सरकार की आमद मरहबा’ के नारे

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raghavendra , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 26/08/2026 05:57:13 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raghavendra ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 26/08/2026 05:57:13 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  बुधवार को पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का 1501 वां जन्मदिन नगर में बड़े ही धूमधाम व शानो शौकत के साथ मनाया गया,सुबह नगर की ख़ानक़ाह आस्ताना आलिया समदिया से

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  बुधवार को पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का 1501 वां जन्मदिन नगर में बड़े ही धूमधाम व शानो शौकत के साथ मनाया गया,सुबह नगर की ख़ानक़ाह आस्ताना आलिया समदिया से एक अज़ीमुश्शान जुलूस-ए- मुहम्मदी निकला जिसमे हजारों की तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए,वहीं शाम को लोगों ने मस्जिदों, घरों और दुकानों और बाज़ारों में चिरागा (रौशनी )कर मुहम्मद साहब के 1501वें जन्मदिन की खुशियां मनायीं। बुधवार को इस्लाम धर्म के प्रवर्तक पैग़म्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम के जन्मदिवस ईद मीलादुन्नबी पर्व को बहुत ही धूमधाम से मनाया गया, सुबह नगर की ख़ानक़ाह आस्ताना आलिया समदिया के सज्जादा नशीन हजरत सैय्यद अख्तर मियां चिश्ती की सरपरस्ती में जुलूस-ए- मुहम्मदी बड़े ही शानो शौकत व अदबो एहतराम तथा शांति पूर्वक निकाला गया जो कस्बे के मोहल्ला भराव। 

मोतीपुर,जुबैरी,केसरवानी,मेवातियांन होता हुआ तिराह चमनगंज पहुंचा, जहां मौलाना सैयद मुज़फ्फर चिश्ती ने जुलूस में शामिल लोगों को बताया कि आज मेरे नबी का जन्मदिन है जो मुसलमानों के लिए ही नही बल्कि पूरी दुनिया के लिए रहमत बनकर आये थे। इस दौरान जुलूस अपने तय रास्तों से होता हुआ वापस अस्ताना आलिया पर पहुंचा जहां परचम कुशाई के बाद जुलूस का समापन हुआ।जुलूस का संचालन सैय्यद मुज़फ्फर मियां चिश्ती ने किया।जुलूस के दौरान जगह जगह लोगों ने स्टाल लगाकर पानी,शरबत,फल वितरित किये।शाम को मुहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी मे नगर की ख़ानक़ाह व मस्जिदों के अलावा लोगों ने घरों तथा दुकानों पर भी। 

जमकर चिरागा (रौशनी )किया और घर दुल्हन की तरह सजे दिखाई दिये लोगों ने अपने घरों को तरह-तरह की इलेक्ट्रॉनिक लाइटों से सजाकर घरों की खूबसूरती बढ़ाई तो इसकी रौनक़ बाज़ारों में भी देखने को मिली  मुहम्मद साहब के जन्म दिन की खुशी के मौके पर लोगों ने बाज़ारों में भी रोशनी की सुरक्षा के दृष्टि से थानाध्यक्ष अजय कुमार तथा कस्बा ईचार्ज राजीव कुमार,भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे पूरे दलबल के साथ मौजूद रहे,जबकि नगर में सफाई की व्यवस्था चाक चौबन्ध रखते हुए नगर पंचायत द्वारा चूना व कलई डलवायी गई।जुलूस के दौरान खुसूसी मेहमान हजरत सैयद शकेब चिश्ती अजहरी अजमेरी,हज़रत अल्लामा मौलाना मसऊद साहब क़िब्ला बरकाती मुबारक पुर,अल्लामा मौलाना मुफ्ती हमीद बरकाती कानपुर तथा अल्लामा मौलाना अब्दुल बारी अजहरी बहराइच,के अलावा आस्ताना आलिया के समस्त मियां हज़रात व नगर व क्षेत्र के हजारों लोग शामिल रहे।