Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक गोण्डा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के स्वर से गूँज उठा जनपद 

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश:  Published by: Deepak Kaushal (UP) , उत्तर प्रदेश:  Edited By: Kunal, Date: 14/08/2025 05:02:24 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश:
  • Published by.: Deepak Kaushal (UP) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 14/08/2025 05:02:24 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्रीयता की भावना को प्रबल करने तथा आमजन में राष्ट्रप्रेम की चेतना जाग्रत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत

विस्तार

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्रीयता की भावना को प्रबल करने तथा आमजन में राष्ट्रप्रेम की चेतना जाग्रत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल के नेतृत्व में वृहस्पतिवार को राजपत्रित अधिकारीगण, जनपदीय पुलिस बल एवं रिक्रूट आरक्षियों द्वारा आगामी स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह तिरंगा यात्रा जनपद मुख्यालय स्थित अम्बेडकर चौराहा से विधिवत रूप से प्रारंभ हुई। यात्रा में सम्मिलित पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों ने हाथों में तिरंगा ध्वज थामकर अनुशासित पंक्तियों में गर्व एवं उल्लास के साथ मुख्य मार्गों पर मार्च किया।

यात्रा गुरूनानक चौक होते हुए कोतवाली नगर में आकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान नगरवासियों ने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों से राष्ट्रीय ध्वज लहराकर पुलिस बल का स्वागत किया और “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” जैसे जोशीले नारों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा के उपरांत एस पी ने जनमानस से अपील करते हुए कहा कि *’’स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हम सभी को अपने-अपने घरों पर तिरंगा ध्वज अवश्य फहराना चाहिए। जब हम तिरंगा हाथ में लेकर चलते हैं, तो उस गौरव एवं आत्मसम्मान की अनुभूति शब्दों में बयान नहीं की जा सकती।

यह ध्वज हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के अद्वितीय बलिदान, हमारे राष्ट्र की मूल आत्मा एवं देश को प्रगति के मार्ग पर अग्रसर करने की प्रेरणा का प्रतीक है। हर नागरिक को जब भी अवसर मिले, तिरंगा अपने हाथ में लेकर चलना चाहिए, ताकि हमारे भीतर राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी एवं समर्पण की भावना सुदृढ़ हो।‘‘* इस तिरंगा यात्रा ने जनपद में देशभक्ति का जोश एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी  मनोज कुमार रावत, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज  अभिषेक दावाच्या, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  राधेश्याम राय, क्षेत्राधिकारी नगर आनन्द कुमार राय, क्षेत्राधिकारी यातायात  राजेश सिंह सहित जनपदीय पुलिस बल के अधिकारी/कर्मचारी गण, रिक्रूट आरक्षी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।