Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: साइबर ठगी के शिकार युवक के 54,740 रुपये वापस, फरेंदा पुलिस और साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 07/09/2026 04:02:16 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 07/09/2026 04:02:16 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: साइबर ठगी के शिकार फरेंदा क्षेत्र के युवक को पुलिस की कार्रवाई से बड़ी राहत मिली है। थाना फरेंदा पुलिस और साइबर सेल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम में से 54,740.93 रुपये वापस करा दिए।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: साइबर ठगी के शिकार फरेंदा क्षेत्र के युवक को पुलिस की कार्रवाई से बड़ी राहत मिली है। थाना फरेंदा पुलिस और साइबर सेल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम में से 54,740.93 रुपये वापस करा दिए। युवक के साथ 29 जून को करीब 55 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई थी। फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम डड़बार खुर्द निवासी अभिषेक कुमार पांडेय पुत्र स्व. सतीशचंद्र पांडेय के साथ 29 जून 2026 को ऑनलाइन साइबर फ्रॉड हुआ था। घटना की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत मिलते ही थाना फरेंदा पुलिस और साइबर सेल टीम ने मामले में कार्रवाई शुरू की। शिकायत पर सक्रिय हुई साइबर सेल

पुलिस के अनुसार, टीम ने साइबर फ्रॉड से संबंधित लेनदेन की जानकारी जुटाकर त्वरित कार्रवाई की। इसके परिणामस्वरूप 54,740.93 रुपये पीड़ित को वापस कराने में सफलता मिली। रकम वापस मिलने से पीड़ित को राहत मिली। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के कुशल मार्गदर्शन में थाना फरेंदा पुलिस एवं साइबर सेल टीम ने की। साइबर ठगी से बचने को किया जागरूक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, बैंक खाते की जानकारी या अन्य गोपनीय विवरण साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से भी बचें।

साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है। पुलिस के मुताबिक, समय पर शिकायत मिलने पर ठगी की रकम को रोकने अथवा वापस कराने की कार्रवाई में मदद मिल सकती है। महराजगंज पुलिस ने नागरिकों से ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।