Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: हरिहर मंदिर जलाभिषेक को लेकर शिवसेना का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Sunil Kapoor , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 05/08/2026 04:35:47 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Sunil Kapoor ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 05/08/2026 04:35:47 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: हापुड़ हरिहर मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे शिवसेना कार्यकर्ताओं की कथित गिरफ्तारी और उत्पीड़न के विरोध में बुधवार को शिवसेना ने जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा और महानगर प्रमुख कमल सिंह राव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: हापुड़ हरिहर मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे शिवसेना कार्यकर्ताओं की कथित गिरफ्तारी और उत्पीड़न के विरोध में बुधवार को शिवसेना ने जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा और महानगर प्रमुख कमल सिंह राव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में शिवसैनिक अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए और जुलूस निकालते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान शिवसैनिकों ने जय भवानी-जय शिवाजी के नारों के साथ हरिहर मंदिर में जलाभिषेक करने की अनुमति, शिवसेना कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई रोकने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि बृजघाट से जल लाकर हरिहर मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर सहित अन्य शिवसैनिकों को रोका गया और उनका उत्पीड़न किया गया।

शिवसेना नेताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि शिवसैनिकों को हरिहर मंदिर जाकर जलाभिषेक करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए तथा भविष्य में किसी भी श्रद्धालु या कार्यकर्ता के साथ अनावश्यक कार्रवाई न की जाए।सभा को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि शिवसेना हरिहर मंदिर में जलाभिषेक का कार्यक्रम हर हाल में करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शिवसैनिकों को मंदिर जाने से रोका गया तो शिवसेना के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेता भी आंदोलन में शामिल होंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना और भूख हड़ताल भी की जाएगी।इस दौरान कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, राजीव राठौर, अरुण ठाकुर, आकाश सिंह, जीतू प्रजापति, तेजपाल सैनी, राजपाल, पंकज पाल, मयंक सैनी, दीपक, रतन भाटिया, विशाल सैनी, कैलाश सैनी, हर्ष सिंह, इंद्रजीत सिंह, शिव कुमार, अंकित, विक्की कश्यप, महेश, प्रदीप, अमन सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद रहे।
 


Featured News