-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बड़ी कार्रवाई, राजस्व निरीक्षक ₹10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली मंडल की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीसलपुर तहसील में तैनात एक राजस्व निरीक्षक को कथित रूप से ₹10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
विस्तार
भ्रष्टाचार निवारण संगठन के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल के नेतृत्व में गठित ट्रैप टीम ने यह कार्रवाई शिकायतकर्ता की सूचना के आधार पर की। शिकायतकर्ता रिंकू गंगवार ने आरोप लगाया था कि उसकी जमीन की तुड़बंदी और संबंधित रिपोर्ट (आख्या) देने के एवज में राजस्व निरीक्षक हरिज्ञान सिंह ने ₹10 हजार की रिश्वत की मांग की थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरिज्ञान सिंह के रूप में हुई है, जो बीसलपुर तहसील में राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनात था। कार्रवाई के बाद आरोपी के विरुद्ध संबंधित थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली मंडल ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है तो उसकी सूचना तत्काल संगठन को दें, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने मामले का सत्यापन किया और योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की। 4 अगस्त 2026 को दोपहर लगभग 3:10 बजे बीसलपुर के ईदगाह चौराहे पर टीम ने आरोपी राजस्व निरीक्षक को कथित रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया।
उत्तर प्रदेश: डीएम अनुपम शुक्ला ने CM डैशबोर्ड व IGRS की समीक्षा की, खराब फीडबैक पर जताई नाराजगी
हरियाणा: महम में बीडीपीओ कार्यालय पर एसडीएम का औचक निरीक्षण, 8 कर्मचारी गैरहाजिर मिले
हरियाणा: लुवास के शिक्षकों को कैरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत पदोन्नति, कुलपति ने सौंपे आदेश
हरियाणा: जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया आरोपी, वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार बरामद
उत्तर प्रदेश: सड़क सुरक्षा जागरूकता की अनोखी मिसाल, मॉडिफाइड साइकिल से लोगों को दे रहे संदेश
