Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस का जनजागरूकता अभियान, छात्राओं को दिया आत्मरक्षा प्रशिक्षण

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 06/08/2026 03:43:18 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 06/08/2026 03:43:18 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: विद्यार्थियों को थाना भ्रमण के माध्यम से पुलिस कार्यप्रणाली एवं अनुशासन से परिचित कराया गया। पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री राजेश कुमार काॅवट आईपीएस ने बताया कि पुलिस मुख्यालय की मंशानुसार एवं पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक सम्मेलन-2024 की अनुशंसा संख्या

विस्तार

राजस्थान: विद्यार्थियों को थाना भ्रमण के माध्यम से पुलिस कार्यप्रणाली एवं अनुशासन से परिचित कराया गया। पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री राजेश कुमार काॅवट आईपीएस ने बताया कि पुलिस मुख्यालय की मंशानुसार एवं पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक सम्मेलन-2024 की अनुशंसा संख्या-12 के क्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप गृह मंत्रालय से लेकर पुलिस स्टेशन स्तर तक ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया है, जिनसे कानून-व्यवस्था एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के उद्देश्यों को बढ़ावा मिले, जनजागरूकता में वृद्धि हो तथा पुलिस की सकारात्मक छवि, व्यावसायिकता एवं कार्यक्षमता और अधिक सुदृढ़ हो। इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार राज्य स्तर पर अगस्त माह में “Awareness Drives & Use Posters, Social Media and Audio Visual Media to Educate Citizens” कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम के तहत जिला बालोतरा के समस्त पुलिस थानों द्वारा साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल फ्रॉड से बचाव, महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा, विद्यार्थियों के थाना भ्रमण सहित विभिन्न विषयों पर व्यापक जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।


साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल फ्रॉड से बचाव हेतु जनजागरूकता अभियान के तहत दिनांक 04.08.2026 को जिले के समस्त पुलिस थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल फ्रॉड से बचाव विषयक जागरूकता अभियान चलाया गया। बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, बस स्टैण्ड, ग्राम पंचायत भवन, सरकारी कार्यालयों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर साइबर अपराधों से बचाव संबंधी जागरूकता पोस्टर एवं पम्पलेट लगाए एवं वितरित किए गए। पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा दुकानदारों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, वाहन चालकों, महिलाओं एवं आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, फर्जी केवाईसी, ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी एवं पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करने, डिजिटल भुगतान में सावधानी बरतने तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के प्रति किया जागरूक इसी क्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों में छात्राओं के लिए महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा विषयक जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। 

कार्यशालाओं में छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, आपातकालीन हेल्पलाइन, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के व्यवहारिक उपायों तथा विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें निर्भीक होकर किसी भी प्रकार के अपराध, उत्पीड़न अथवा साइबर अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। 
इसी दौरान कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा जनजाति बालिका छात्रावास आश्रम, बालोतरा में छात्राओं को आत्मरक्षा का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल फ्रॉड से बचाव के संबंध में भी विस्तृत रूप से जागरूक किया गया।
विद्यार्थियों को पुलिस कार्यप्रणाली एवं अनुशासन से कराया परिचित इसी अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 05.08.2026 को जिले के समस्त पुलिस थानों में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण (थाना विजिट) कराया गया। 

इस दौरान विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका, थाना स्तर पर संपादित की जाने वाली पुलिस कार्यवाहियों तथा अनुशासन, सेवा एवं जनसहयोग की भावना से अवगत कराया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा विद्यार्थियों को अपराधों की रोकथाम, यातायात नियमों की पालना, साइबर सुरक्षा, आपातकालीन हेल्पलाइन तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों के संबंध में भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने थाना परिसर का भ्रमण कर पुलिस संसाधनों, मालखाना, स्वागत कक्ष तथा विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली को निकट से देखा एवं पुलिस अधिकारियों से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। बालोतरा पुलिस द्वारा भविष्य में भी जनसहभागिता के माध्यम से साइबर अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी, संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि अथवा डिजिटल वित्तीय धोखाधड़ी की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।
 


Featured News