-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: डीएम अनुपम शुक्ला ने आईटीआई, गौशाला और आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपद में संचालित आईटीआई सदर, अस्थाई गौशाला नगर पालिका परिषद तथा आंगनबाड़ी केंद्र मोहनपुरा का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपद में संचालित आईटीआई सदर, अस्थाई गौशाला नगर पालिका परिषद तथा आंगनबाड़ी केंद्र मोहनपुरा का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को मानक के अनुरूप सुनिश्चित करने पर बल दिया। अस्थाई गौशला के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोवंश के लिए उपलब्ध हरे चारे एवं भूसे की मात्रा का निरीक्षण किया तथा उनके समुचित भंडारण एवं नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौशाला में बिजली कनेक्शन की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा पशु मृत्यु रजिस्टर का भी गहन परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य अधूरा पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य को प्राथमिकता के आधार पर यथा शीघ्र पूर्ण कराया जाए, जिससे गोवंश के रखरखाव में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र मोहनपुरा का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण रजिस्टर का अवलोकन किया तथा रजिस्टर में दर्ज एक लाभार्थी का नाम देखकर उससे संपर्क कर उसके स्वास्थ्य एवं टीकाकरण की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि आशा कार्यकर्ताओं का नियमित प्रशिक्षण आयोजित कराया जाए, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में और सुधार हो सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों के जन्म पंजीकरण रजिस्टर चेक करने के उपरान्त उसमें लगाये गये टीकाकरण के किसी एक बच्चे के अभिभावन से सम्पर्क सूत्र करके उसके स्वास्थ्य एवं दवाओ के बारे में जानकारी ले। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्रो पर विद्युत की व्यवस्था यथा शीघ्र सुनिश्चिित की जाय ताकि बच्चो एवं गर्भवती महिलाओं को बेहतर वातावरण मिले सेवायें उपलब्ध करायी जा सके। निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सदर एसडीएम मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: डीएम अनुपम शुक्ला ने CM डैशबोर्ड व IGRS की समीक्षा की, खराब फीडबैक पर जताई नाराजगी
हरियाणा: महम में बीडीपीओ कार्यालय पर एसडीएम का औचक निरीक्षण, 8 कर्मचारी गैरहाजिर मिले
हरियाणा: लुवास के शिक्षकों को कैरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत पदोन्नति, कुलपति ने सौंपे आदेश
हरियाणा: जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया आरोपी, वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार बरामद
उत्तर प्रदेश: सड़क सुरक्षा जागरूकता की अनोखी मिसाल, मॉडिफाइड साइकिल से लोगों को दे रहे संदेश
