-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: करमैनी घाट पुलिस चौकी का शुभारंभ, एसपी ने कहा- मजबूत होगी कानून-व्यवस्था
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनसुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना ने थाना मेंहदावल क्षेत्रान्तर्गत नवस्थापित करमैनी घाट पुलिस चौ
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनसुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना ने थाना मेंहदावल क्षेत्रान्तर्गत नवस्थापित करमैनी घाट पुलिस चौकी का फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चौकी परिसर का निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नई पुलिस चौकी के संचालन से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी, अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी तथा आमजन को पुलिस सेवाएं पहले की अपेक्षा अधिक सुलभ और त्वरित रूप से उपलब्ध होंगी। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि चौकी पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए उसका निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखने तथा जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया। करमैनी घाट पुलिस चौकी के शुभारंभ से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने इसे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस-जन संवाद को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
उत्तर प्रदेश: डीएम अनुपम शुक्ला ने CM डैशबोर्ड व IGRS की समीक्षा की, खराब फीडबैक पर जताई नाराजगी
हरियाणा: महम में बीडीपीओ कार्यालय पर एसडीएम का औचक निरीक्षण, 8 कर्मचारी गैरहाजिर मिले
हरियाणा: लुवास के शिक्षकों को कैरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत पदोन्नति, कुलपति ने सौंपे आदेश
हरियाणा: जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया आरोपी, वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार बरामद
उत्तर प्रदेश: सड़क सुरक्षा जागरूकता की अनोखी मिसाल, मॉडिफाइड साइकिल से लोगों को दे रहे संदेश
