-
☰
No image found.
हरियाणा: आर्थिक अपराधों पर एसपी सिद्धांत जैन सख्त, EOW अधिकारियों को लंबित मामलों के जल्द निपटारे के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हरियाणा के हिसार में आर्थिक अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धांत जैन ने बुधवार को आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।
विस्तार
हरियाणा: हरियाणा के हिसार में आर्थिक अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धांत जैन ने बुधवार को आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में लंबित शिकायतों और मुकदमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी मामलों की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आर्थिक अपराधों के मामलों में ठगी गई धनराशि की अधिकतम रिकवरी और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया। बैठक के दौरान एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि आर्थिक अपराध सीधे आम नागरिकों की मेहनत की कमाई से जुड़े होते हैं, इसलिए ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी जांच अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले में दस्तावेजी और डिजिटल साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से विश्लेषण किया जाए, ताकि जांच मजबूत और गुणवत्तापूर्ण हो तथा आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। एसपी ने अधिकारियों से कहा कि जिन मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी या ठगी गई राशि की बरामदगी की संभावना है, उनमें प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पीड़ितों को केवल शिकायत दर्ज कराने तक सीमित न रखा जाए, बल्कि जांच अधिकारी समय-समय पर उनसे संपर्क बनाए रखें और उन्हें मामले की प्रगति की जानकारी भी देते रहें। इससे पुलिस व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस आर्थिक अपराधों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है। धोखाधड़ी, गबन, निवेश के नाम पर ठगी, विश्वासघात और अन्य आर्थिक अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में साक्ष्यों के आधार पर त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सके और अपराधियों में कानून का भय बना रहे। बैठक में आर्थिक अपराध शाखा के प्रभारी, शिकायत शाखा के प्रभारी और ईओडब्ल्यू के सभी अनुसंधान अधिकारी उपस्थित रहे। एसपी सिद्धांत जैन ने अधिकारियों से लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने, जांच की गुणवत्ता बनाए रखने और प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आर्थिक अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए समन्वित कार्रवाई और पेशेवर जांच सबसे महत्वपूर्ण है, जिससे आमजन के हितों की रक्षा की जा सके।
उत्तर प्रदेश: डीएम अनुपम शुक्ला ने CM डैशबोर्ड व IGRS की समीक्षा की, खराब फीडबैक पर जताई नाराजगी
हरियाणा: महम में बीडीपीओ कार्यालय पर एसडीएम का औचक निरीक्षण, 8 कर्मचारी गैरहाजिर मिले
हरियाणा: लुवास के शिक्षकों को कैरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत पदोन्नति, कुलपति ने सौंपे आदेश
हरियाणा: जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया आरोपी, वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार बरामद
उत्तर प्रदेश: सड़क सुरक्षा जागरूकता की अनोखी मिसाल, मॉडिफाइड साइकिल से लोगों को दे रहे संदेश
