-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: ओबीसी विद्यार्थियों के लिए तीन नए छात्रावास बनाने की मांग, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: ज्ञापन सौंपने के उपरांत पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश राठौर ने कहा कि मध्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग की आबादी लगभग 55 प्रतिशत होने के बावजूद मुरैना जिले में ओबीसी विद्यार्थियों के लिए छात्रावासों की संख्या औ
विस्तार
र क्षमता अत्यंत अपर्याप्त है। ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों से हजारों छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा के लिए जिला मुख्यालय आते हैं, लेकिन छात्रावास उपलब्ध न होने के कारण उन्हें आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई विद्यार्थी मजबूरी में पढ़ाई छोड़ देते हैं या प्रतिदिन लंबी दूरी तय कर शिक्षा ग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में संचालित छात्रावासों में भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। भवनों की मरम्मत, स्वच्छता, पेयजल, बिजली, सुरक्षा, अध्ययन कक्ष, फर्नीचर एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पर्याप्त नहीं होने के कारण उपलब्ध सीटों का भी पूर्ण उपयोग नहीं हो पा रहा है। प्रशासन को तत्काल सभी छात्रावासों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए, ताकि प्रत्येक स्वीकृत सीट पर विद्यार्थियों को प्रवेश मिल सके। राजेश राठौर ने मांग की कि वर्तमान छात्रावासों में रिक्त पड़ी सभी सीटों की जानकारी व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार के माध्यम से ओबीसी छात्र-छात्राओं तक पहुंचाई जाए तथा पारदर्शी प्रक्रिया अपनाकर सभी रिक्त सीटों को शीघ्र भरा जाए, जिससे पात्र विद्यार्थियों को इसका पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्ग की जनसंख्या एवं विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वर्तमान व्यवस्था पूरी तरह अपर्याप्त है। इसलिए मुरैना जिला मुख्यालय पर 200-200 सीट क्षमता वाले तीन नए अत्याधुनिक शासकीय छात्रावासों के निर्माण हेतु उपयुक्त शासकीय भूमि तत्काल चिन्हित कर राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा जाए, ताकि हजारों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त हो सके। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी मुरैना के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी का अधिकार है। आर्थिक अभाव किसी भी छात्र की शिक्षा में बाधा नहीं बनना चाहिए। सरकार को सामाजिक न्याय की भावना के अनुरूप पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त छात्रावास, गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की दिशा में तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थियों की इस न्यायोचित मांग की शीघ्र पूर्ति नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी एवं पिछड़ा वर्ग कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई कि वर्तमान छात्रावासों में सभी आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं, रिक्त सीटों को शीघ्र भरा जाए तथा मुरैना में नए ओबीसी छात्रावासों के निर्माण हेतु राज्य शासन को प्राथमिकता के आधार पर प्रस्ताव भेजा जाए।इस अवसर पर ज्ञापन कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष महेश मावई, सेवादल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप रजक, रजक समाज समन्वय प्रकोष्ठ के ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेश रजक, शहर जिलाध्यक्ष आनंद रजक, कामगार मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बुद्धिराम बाथम, टपरा-हाथ ठेला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष यादव जी, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ राठौर, जिला महासचिव निरंजन राठौर, जिला सचिव संजीव राठौर, प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बंगाली जाटव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरिराम पचोरिया, विधायक प्रतिनिधि जसरत प्रजापति, शिवम राठौर, दिलीप रजक, हरिओम केवट, सुखलाल मालवीय,सहित पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: डीएम अनुपम शुक्ला ने CM डैशबोर्ड व IGRS की समीक्षा की, खराब फीडबैक पर जताई नाराजगी
हरियाणा: महम में बीडीपीओ कार्यालय पर एसडीएम का औचक निरीक्षण, 8 कर्मचारी गैरहाजिर मिले
हरियाणा: लुवास के शिक्षकों को कैरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत पदोन्नति, कुलपति ने सौंपे आदेश
हरियाणा: जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया आरोपी, वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार बरामद
उत्तर प्रदेश: सड़क सुरक्षा जागरूकता की अनोखी मिसाल, मॉडिफाइड साइकिल से लोगों को दे रहे संदेश
